मनोहरपुर से दो,ज़रायक़ेला क्षेत्र से एक,जिला खनन विभाग ने अवैध चिप्स पत्थर से लदे तीन हायवा ट्रक को किया जप्त.
मनोहरपुर:मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीपुर फोरेस्ट नाका हाथी चौक के समीप शुक्रवार को खनन विभाग की टीम द्वारा अवैध रूप से चिप्स पत्थर लदे दो हायवा ट्रक को जप्त किया है.वहीं ज़रायक़ेला थाना क्षेत्र अंतर्गत लायलोर के समीप तीसरा अवैध चिप्स पत्थर से लदे हायवा ट्रक को पकड़ा है.अग्रेतर कारवाई करते हुए खनन टीम ने जप्त दोनो हायवा ट्रक संख्या ओडी 14 यू 5338/ओडी 14 डब्लू 0304को मनोहरपुर थाना के अलावा तीसरा जप्त हायवा ट्रक संख्या ओआर 23 ई 5394को ज़रायक़ेला थाना के हवाले कर दिया है.इस बावत जिला खनन निरीक्षक विश्वनाथ उराँव ने बताया की,गुप्त सूचना के मुताबिक़ मनोहरपुर,ज़रायक़ेला थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध बालू व पत्थर भारी पैमाने में तस्करी हो रही है.इसके रोकथाम के लिए आज छापामारी के दौरान मनोहरपुर-ज़रायक़ेला मुख्य मार्ग पर छापामारी किया गया.छापामारी के दौरान ज़रायक़ेला थाना क्षेत्र के लायलोहर के समीप अवैध चिप्स पत्थर से लदे तीन हायवा ट्रक को आते देखा.जिससे खनन टीम को देखने के बाद उक्त हायवा ट्रक भागने की कोशिस किया.वहीं छापामारी टीम की सतर्कता से एक हायवा ट्रक को वहीं पर पकड़ लिया गया.और वहाँ से भाग रहे दोनो हायवा ट्रक को ज़रायक़ेला लायलोहर क्षेत्र से पीछा कर मनोहरपुर थाना क्षेत्र मनीपुर फोरेस्ट नाका हाथी चौक के समीप पकड़ा गया है.वहीं कारवाई करते हुए खनन विभाग की टीम के द्वारा दोनो जप्त हायवा ट्रक को मनोहरपुर थाना को सुपूर्द कर दिया है.साथ ही तीसरा हायवा ट्रक को ज़रायक़ेला पुलिस को सुपूर्द कर दिया है.