मनोहपुर,आनंदपुर मुख्यमार्ग ऊँधन निर्मल चौक के समीप सड़क दुर्घटना में दो छात्र घायल.
मनोहरपुर:मनोहरपुर थाना अंतर्गत मंगलवार सुबह ऊँधन निर्मल चौक के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये.दोनो घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी मनोहरपुर में भर्ती कराया गया.सड़क दुर्घटना में घायल युवक 18.वर्षीय श्यामकरण केराई मनोहरपुर के नंदपुर दाऊद टोला एवं 18.वर्षीय प्रेमसागर सिंह आनंदपुर के हरता गाँव के रहनेवाला है.दोनो युवक कालेज के छात्र है.घटना के बावत जानकारी देते हुए पीड़ित छात्र केराई ने बताया कि वे दोनो अपने बायक से मनोहरपुर,ऊँधन स्तिथ आरटीसी इंटर कालेज जा रहे थे.ऊँधन निर्मल चौक के समीप सामने से तेज़ रफ़्तार से आ रहे एक स्कोर्पियो ने उसके बायक को टक्कर मार दिया.जिससे दोनो ही बायक से गिर गये और जिससे दोनो ही घायल हो गये.मौक्के पर मनोहरपुर पुलिस वहाँ पहूँचकर अग़्रेतर कारवाई में जुटी.