चक्रधरपुर रेल सुरक्षा बल द्वारा सोनुवा में कोवीड,19 के मद्देनज़र जन जागरुकता अभियान चलाया गया.

 मनोहरपुर:दक्षिण पूर्व रेल सुरक्षा बल के आइ.जी डी.बी.कसार के निर्देश पर  एस.ई.रेलखंड अंतर्गत तमाम रेल मंडल में कोवीड,19 के मद्देनज़र कैम्पेन फ़ोर रिवर्स-ज़िंदगी को चलने दो कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.इस कार्यक्रम के तहत सीकेपी रेल मंडल अंतर्गत मंगलवार को सोनुवा रेल परिसर के दोनो ओर कोरोना महामारी रोकथाम को लेकर जन जागरुकता अभियान चलाया गया.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चक्रधरपुर रेल सुरक्षा बल के पुलीस निरीक्षक हाबिल बाखला का अहम् योगदान रहा.इस कार्यक्रम में सोनुवा रेल क्षेत्र व आस पास के लगभग 40 गाँव के सैंकड़ों ग्रामीण उपस्तिथ थे.इस दौरान उपस्तिथ ग्रामीनो के विच  सेनिटायजर व मास्क का भी वितरण किया गया.इस अवसर पर उपस्तिथ ग्रामीनो को संबोधित करते हुए चक्रधरपुर,रेल सुरक्षा बल के पुलीस निरीक्षक श्री बाखला ने कहा की बढ़ते कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए कोवीड,19 गायड लायन का अनुपालन अवश्य करें.उन्होंने कहा की कोरोना से भयभीत ना हों.इसका इलाज संभव है.हमेशा मास्क लगायें.लगातार हाथ धोते रहे.हमेशा सामाजिक दूरी बनायें रखें.असहज महसूस होने पर चिकित्सक से संपर्क करें.घबरायें नहीं,बस स्वयं को दूसरों से दूर रहें.वहीं ट्रेन में यात्रा के दौरान असहज महसूस होने पर 139 नंबर पर डायल करें.आइये हम सभी एक साथ मिलकर कोरोना महामारी से मुक़ाबला करें और कोरोना पर विजय प्राप्त करें.उन्होंने पुनःक़ोरोना पर विजय पाने के लिए सबका साथ व जन जागरुकता अभियान को सफल बनाने में ग्रामीनो से सहयोग करने की अपील की.इस मौक्के पर मनोहरपुर रेल सुरक्षा बल के अधिकारी,सुरक्षा बल के जवान एवं सैंकड़ों ग्रामीण उपस्तिथ थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.