मनोहरपुर-कोवीड 19 का अवहेलना करने वाले दुकानदार पर प्रशासन ने की कारवाई.
मनोहरपुर:-कोवीड 19 के निर्देशों का अवहेलना करने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानो में अंचलाधिकारी के निर्देश पर आज छापामारी की गई.इस दौरान मनोहरपुर बाज़ार स्तिथ अग्रवाल बस्तरालय व उनके गोदामों में भी स्थानीय प्रशासन के द्वारा निरीक्षण किया गया.इस दौरान उनके प्रतिष्ठानो व गोदामों में कोई भी मामला नहीं पाया गया.वहीं प्रशासन द्वारा निरीक्षण के दौरान सुहानी इलेक्ट्रोनिक एवं फ़र्नीचर दुकान के ओनर त्रिलोक गुप्ता के द्वारा बंद दुकान के अंदर से सामान बिक्री को लेकर कारवाई किया गया.साथ ही उनके दुकानो को सील कर दिया गया एवं आर्थिक दंड के एवज़ में चालान भी काटा गया.इस मौक्के पर मनोहरपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार,कनीय अभियंता सह दंडाधिकारी दीपक विश्वकर्मा,अवघेश यादव एवं पुलीस बल मौजूद थे.