मनोहरपुर-प्रशासन ने लोगों को बिना मास्क उठक बैठक कराया और काटा चालान
मनोहरपुर प्रखंड में कोरोना रोकथाम के मद्देनज़र लांकडाउन के दौरान पुलीस एवं स्थानीय प्रशासन ने अपराह्न 3 बजे के बाद गस्ती अभियान चलाया.इस दौरान मोटरसाइकिल सवारों को 3 बजे के बाद सड़क पर बिना वजह से घुमने वाले लोगों को उठक बैठक करवाया गया .साथ ही प्रशासन ने बिना मास्क पहने लोगों का चालान भी काटा गया.वहीं प्रशासन ने लोगों से लाँकडाउन का अनुपालन करने की अपील की.दोपहर अपराह्न 3 बजे के बाद बिना काम का बाहर नहीं निकले.बहुत ही जरूरी हो तो फेस कवर और मास्क पहनकर ही निकले.इसका पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कारवाई कि जाएगी.