हेमंत सरकार स्वास्थ्य सुरक्षा के नाम पर जनता को छल रही है-

भाजपा जि.उपाध्यक्ष श्री गीलुवा.भारतीय जनता पार्टी पश्चिम सिंहभूम के जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, कि झारखंड प्रदेश की वर्तमान सरकार जनता को छलने का कार्य कर रही है। झूठे आश्वासन देकर सत्तासीन होने वाली सरकार वर्तमान में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नाम पर राज्य की जनता को छल कर रही है। मुख्यमंत्री दवारा दिनांक 22/4/ 2021 को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा 1 सप्ताह के लिए की गई थी। साथ ही उन्होंने जनता से अल्प लॉकडाउन लगाया जा रहा है, ऐसा आग्रह किया गया था। परंतु सप्ताह समाप्त होने के तुरंत ही, उनके द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नाम पर तीन बार लॉक डाउन का विस्तार किया गया। दिनांक 12/ 5 /2021 को तो मुख्यमंत्री द्वारा 15 दिन के लिए दिनांक 27/5/ 2021 तक कड़े पाबंदियों के साथ लॉकडाउन बढ़ाने की आदेश दिया गया। जो पूरी तरह जनता के साथ छलावा है। यदि लॉकडाउन ही बढ़ाना था, तो इसे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह नाम नहीं देकर इसे स्वास्थ्य सुरक्षा वर्ष 2021 नाम देना चाहिए था। और पूरे वर्ष बढ़ाते रहना चाहिए था। एक तरफ मुख्यमंत्री जनता को जीवन और जीविका बचाने की बात करते हैं। और दूसरी तरफ लोक डाउन स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नाम पर बढ़ाते जा रहे हैं। इसे जनता की जीविका नहीं बचा रहे हैं, बल्कि झारखंड के गरीब जनता की जीविका पर ग्रहण लगा रहे हैं। जिसके व्यवसाय बंद हो चुके हैं। ऐसे ठेला वाले, खोमचा वाले, रिक्शा चालक, टेम्पो चालक, बसों अथवा अन्य गाड़ियों में कार्य करने वाले कर्मचारियों से पूछे, क्या उनकी जीविका बची हुई है। उनके परिवार का भरण पोषण कैसे चल रहा है। क्या सरकार इस पर किसी भी प्रकार का जानने का प्रयास किया है, या नहीं। सरकार को चाहिए जनता को छलने का कार्य ना करें, यदि लॉकडाउन करना है, तो इसका नाम करण स्वास्थ्य सुरक्षा वर्ष करें। ताकि प्रदेश के नागरिक पूरी तरह आश्वस्त रहे, कि हमें 1 वर्ष तक कोई और व्यवसाय कर परिवार का भरण पोषण करना है। यह सरकार, ऐसे लोगों के लिए परिवार के भरण-पोषण की व्यवस्था करें, ताकि वे अपने घरों में चैन से रह सके।

Most Viewing Articles

ईरान में मौत के 5 दिन बाद भी शव घर नहीं आ पाना दुखदः अमित महतो

आनंदपुर-ग्राम समीज में घर के दुकान में आग लगने से, लाखों की संपत्ति जलकर हुआ ख़ाक.

मनोहरपुर-रामनवमी को लेकर बिजली विभाग सजग, आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए संबंधित लाइनमेनों को मौके पर रहने का दिया निर्देश.