मनोहरपुर,डिंबुली में पेयजल समस्या दूर करने को लेकर प्रशासन से की मांग.आस संयोजक:-श्री बारला.
मनोहरपुर:गर्मी आते ही प्रखंड में जल का संकट गहराता जा रहा है.क्षेत्र में बढ़ते पेयजल समस्या को लेकर आदिवासी समन्वय समिति झारखंड के संयोजक सुशील बारला ने आज डिंबुली पंचायत का दौरा किया.ग्रामीनो ने उन्हें बताया की उनके डिंबुली गाँव के सूरिन टोला में पेयजल को लेकर विकट समस्या उत्पन्न हो गया है.ग्रामीण पीने का पानी लाने के लिए सुदूर दो किलो मीटर से लाने को मजबूर है.डिंबुली गाँव के सूरिन टोला स्तिथ एक मात्र पेयजल आपूर्ति हेतू सोलर आधारित जलमीनार विगत एक साल से खराब है.जिसके चलते पेयजल की समस्या विगत एक साल से उत्पन्न हो गया है.ग्रामीनो का कहना है,की सरकारी फ़ंड से निर्मित जलमीनार विगत एक वर्ष से खराब पड़े हुए है.लेकिन आज तक उक्त खराब पड़े जलमिनार का सुध लेने वाला कोई नहीं है.आस संयोजक श्री बारला ने पेयजल संकट को दूर करने के लिए प्रशासन से अविलंब कारवाई करने की मांग की है.ताकी इस गर्मी में ग्रामीनो को पेयजल की समस्या से राहत मिल सकें.