राँची-मनोहरपुर आयरन ओर मायंस चिरिया के श्रमिकों एवं स्थानीय बेरोज़गार युवाओं की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री बड़कुँवर गागराई ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से राँची में मुलाक़ात की.

मनोहरपुर आयरन ओर मायंस चिरिया(सेल)के श्रमिकों एवं स्थानीय शिक्षित बेरोज़गार युवाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर सुबे के पूर्व मंत्री व मझगाँव के पूर्व विधायक बड़कुँवर गागराई ने आज राँची में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से उनके आवास में मुलाक़ात की.इस दौरान श्री गागराई ने उनसे कहा की चिरिया मायंस सेल प्रबंधन और ठेका कंपनी एनएसपीएल दोनो के मिलीभगत व एक साज़िश के तहत चिरिया मायंस के श्रमिकों एवं स्थानीय युवाओं के साथ घोर शोषण व उनके साथ घोर अन्याय कर रहें है.साथ ही मायंस श्रमिकों को उनको मिलने वाले सुविधाओं से भी वंचित किया जाता है.इसके अलावा सेल प्रबंधन व ठेका कंपनी एनएसपीएल के द्वारा विभिन्न कामों में स्थानीय बेरोज़गार लोगों को काम देने के बजाय बाहरी लोगों को काम पर रखा जाता है.श्री गागराई ने कहा विगत दीन उनका मनोहरपुर आयरन ओर मायंस चिरिया के दौर के क्रम में उन्होंने स्थानीय युवाओं,श्रमिकों एवं श्रमिक नेताओ से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को जाना.उन्होंने कहा कि विश्व का द्वितीय व एशिया का प्रथम प्रसिद्ध मनोहरपुर आयरन ओर मायंस चिरिया होने के बावजूद यहाँ के लोग बेरोज़गार है,और अन्य राज्यों में काम के तलाश में पलायन को मजबूर है.जिससे स्थानीय श्रमिकों एवं युवाओं में सेल प्रबंधन व ठेका कंपनी के विरुद्ध रोष ब्याप्त है.वही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने चिरिया मायंस श्रमिकों एवं स्थानीय युवाओं की समस्याओं को लेकर श्री गागराई को आश्वस्थ करते हुए कहा की वे स्वयं शीघ्र ही मनोहरपुर आयरन ओर मायंस चिरिया का दौरा करेंगे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप