मनोहरपुर-प्रशासन के चेताने के बावजूद लोग कोवीड गायड लायन का कर रहें है अनदेखी
मनोहरपुर:एक ओर सरकार कोरोना के तीसरी लहर के प्रभाव को कम करने के लिए गंभीर ही नहीं बल्कि निरंतर प्रयासरत है.साथ ही कोवीड-19 वैक्सिनेशन के लिए निरंतर अभीयान चला रही है.वहीं कुछ लोग कोवीड गायड लायन के आदेशों का अनुपालन करने के वजाय आदेशों की धज्जियाँ उड़ा रहें है.जबकी सरकार के द्वारा लॉकडाउन के मद्देनज़र अनलॉक प्रक्रिया में ढील देने पर लोग बाग़ यह समझने लगें है,की कोरोना महामारी समाप्त हो गया है.वहीं कुछ लोग बेवजह बिना मास्क व सोशल डिस्टेनसन का परवाह किए बिना सार्वजनिक स्थानो,ब्यवशायीक प्रतिष्ठानो के अलावा सब्ज़ी मार्केट एवं अन्य स्थानो में भीड़ का हिस्सा बनकर अपनी भूमिका को गोरान्वीत महसुश कर रहे है.जबक़ी लोग अनायश ही इस कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने के वजाय इसे फैलाने में स्वयं ही ज़िम्मेदार होंगे.और बाद में वहीं कुछ लोग चौक चोराहें पर बैठकर सरकार व प्रशासन की ख़ामियाँ निकालकर गप्पें लड़ाते हुए मिलेंगे.