मनोहरपुर-कोवीड वैक्सिनेशन को लेकर त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न.
मनोहरपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में आज त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों की एक बैठक जिला परिषद रंजीत यादव की अध्यक्षता म़े संपन्न हुई।बैठक में कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर विशेष चर्चा किया गया।जिसमें पंचायत स्तर पर 18+ और 45+ व्यक्ति को सत प्रतिशत वैक्सिनेशन करने को कहा गया।साथ ही वैक्सिनेशन से उसके लाभ एवं कोरोना महामारी से बचाव व सुरक्षित रहने के बारे लोगों को जानकारी देने की बात कही गई।वहीं गांवों में कोवीड -19 वैक्सीनेशन को लेकर जो भॉतियॉ फैली है।उन लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए जागरुक करने एवं उसके फायदे के बारे जानकारी लोगों को बताना हैं।वहीं बीडीओ जीतेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा की प्रखंड के सभी पंचायत में वैक्सिनेशन के लिए शिड्यूल बनाया गया है।पंचयात स्तर पर सभी गाँव के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए संबंधित जगहों में ले जाकर वैक्सीन लगाये।मनोहरपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में शत प्रतिशत वैक्सीन करना है।इस वैक्सीन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, मुंडा गांव के बुद्धिजीवी वर्ग को भी आगे आकर सहयोग करने की बात कही।मोकै पर बीपीआरओ राजेंद्र बाड़ा,ट्रेनर गोपाल तांती,प्रमुख गुरूवारी देवगम,उपप्रमुख भीमसेन तिग्गा, मुखिया अनिमा एक्का,पंसस कुलदीप कंडुलना आदि त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।