तमिलनाडु,सालेम से रेसक्यू किये पश्चिमी सिंहभूम मनोहरपुर,छोटानागरा के नाबालिग किशोर,झारखंड लाने की तैयारी.

पश्चिमी सिंहभूम अंतर्गत मनोहरपुर प्रखंड सारंडा के सुदूरवर्ती गाँव छोटानागरा के किशोर बालक घर से भागकर मनोहरपुर के रास्ते ट्रेन में चढ़कर तमिलनाडु राज्य के सालेम जिला काम करने के लिये गए थे।परन्तु लॉकडाउन और नाबालिग होने की वजह से उसे वहाँ काम नही मिलने के कारण वो कई दिनों से वहाँ भटकते फिर रहे थे । इसकी सूचना व्हाट्सएप के जरिये किसी समूह में छोड़े जाने पर पता चला कि,ये बालक की उम्र कम है । ततपश्चात बाल संरक्षण कार्यालय के प्रोटेक्शन ऑफिसर श्री कृष्णा कुमार ने तुरंत एक्शन में आकर सालेम ,तमिलनाडु राज्य में फोन के माध्यम से संपर्क कर उस किशोर बालक को रेसक्यू करवाया। श्री तिवारी ने बताया कि बालक को फिलहाल बाल होम में सुरक्षित रखा गया है। बालक अपनी मर्जी से काम की तलाश में भाग गया था। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनीता तिवारी ने बताया की सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजय प्रसाद को मनोहरपुर के छोटानागरा गांव भेजकर उनके परिजनों से मुलाकात की तथा सामजिक अन्वेषण भी तैयार कर लिया गया है। वहाँ रेस्क्यू टीम भेजने के पश्चात उक्त बालक को जल्द ही झारखण्ड राज्य लाया जाएगा ।इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रसाद ने छोटानागरा गाँव में कोविड-19 टीकाकरण लेने एवं कोवीड गायड लायन का पालन करने का उनके परिजनो समेत ग्रामीनो को प्रेरित किया।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप