मनोहरपुर,ज़रायक़ेला-पुलीस झारखंड में संपूर्ण लाँकडाउन का अनुपालन के लिए मुस्तैद.
मनोहरपुर:झारखंड भर में संपूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन हेतू मनोहरपुर सर्किल के पाँच थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर,आनंदपुर,ज़रायक़ेला,छोटानागरा थाना एवं चिरिया ओपी थाना पुलीस विधी ब्यवस्था को लेकर अपने थाना क्षेत्रों में मुस्तैद दिखे.वहीं मनोहरपुर थाना प्रभारी अमीत कुमार ने पुलीस बल के साथ मनोहरपुर शहरी व आस पास क्षेत्रों में गस्ती करते दिखें एवं आम लोगों से सरकारी आदेशों का पालन करने की अपील की.दूसरी ओर ज़रायक़ेला थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड, उड़ीसा सिमांचल क्षेत्र में ज़रायक़ेला थाना के थाना प्रभारी आशीष कु.भारद्वाज व पुलीस के जवान मुस्तैद एवं लोगों से संपूर्ण लॉकडाउन का अनुपालन कराते दिखे.इस दौरान ज़रायक़ेला थाना स्तिथ झारखंड,उड़ीसा राज्य बोर्डर से गुज़रने वाले वाहनो की जाँच स्वयं थाना प्रभारी आशीष कु.भारद्वाज ने किया.वहाँ से गुज़रने वाले केवल मेडिकल इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा के वाहनो को छोड़कर बेवजह निकलने वाले दूपहीया एवं चारपहीया निजी वाहनो क़ो वापस लौटा दिया गया.वहीं थाना प्रभारी आशीष कु. भारद्वाज ने कहा की कोरोना महामारी के मद्देनज़र झारखंड भर में शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लाँकडाउन लगाया गया है. अन्यथा सरकारी आदेशों का अवहेलना करने वालों पर क़ानून सम्मत कारवाई किया जाएगा.