मनोहरपुर-कोलभंगा में वज्रपात से एक महीला की मौत एवं एक बच्ची गंभीर,सीएचसी में इलाजरत.
मनोहरपुर:गुरुवार देर शाम कोलभंगा गाँव में वज्रपात से 38 वर्षीय महीला रांदा समद की मौत हो गई.वहीं उसी गाँव की 14 वर्षीय किशोरी शीला धनवार गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया.पिड़िता किशोरी शीला धनवार को उपचार के लिए सीएचसी मनोहरपुर में भर्ती कराया गया है.जहाँ स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में पिड़िता ब्च्ची का इलाज चल रहा है.मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक महीला रांदा समद शाम को बकरी चराने गई थी.तभी आसमानी बिजली के चपेट में आ गई. जिससे उसकी मौत गाँव में ही हो गई.वहीं दूसरी घटना के समय ब्च्ची शीला धनवार घर पर थी और आसमानी बिजली के जद में आने से बेहोश हो गई.जहाँ मनोहरपुर अस्पताल में उपचार के बाद ब्च्ची की स्तिथि सामान्य बताईं जा रही है.