मनोहरपुर-कोवीड. वैक्सिनेशन को लेकर जनप्रतिनिधियो,ग्रामीनो के संग बीडीओ श्री पांडे ने की बैठक.
मनोहरपुर में कोवीड-19 वैक्सिनेशन टीकाकरण को लेकर बीडीओ जितेंद्र पांडे ने जनप्रतिनिधि,ग्रामीण एवं सेविकाओ के संग एक बैठक किया.जिसमें मनोहरपुर पश्चिमी पंचायत में सत प्रतिशत कोवीड वैक्सिनेशन टीकाकरण कार्यक्रम पर चर्चा किया गया.उन्होंने कहा की 18 प्लस और 45 प्लस लोगों को कोवीड वैक्सिन का टीकाकरन के लिए कल रविवार यानी 6 जून को ईश्वर पाठक प्लस टू विद्यालय में विशेष कैंप लगाया जाएगा.उन्होंने लोगों से वैक्सीन टीका लेने के लिए अपना मोबाईल नंबर और आधारकार्ड साथ में लाने का निर्देश दिया.वहीं बीडीओ श्री पांडे ने कहा की जो भी लोग वैक्सिन का टीका लेना चाहते है, वे अपने नज़दीकी टीकाकेंद्रो में जाकर भी टीका लगा सकते है.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों समेत युवावर्ग को अहम् भूमिका निभाने की अपील की है.इस बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य रंजीत यादव,पंचायत समिति सदस्य अभय शुलपानी,मुखिया ललिताचीक बड़ायक़,सेविका पुष्पा देवी,अजय प्रजापति आदी उपस्तिथ थे.