मनोहरपुर-श्यामा प्र.मुखर्जी की 120 वीं जयंती पर भाजपाईओ ने उन्हें नमन कर दी श्र्धांजलि.

 मनोहरपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष बहनु तिर्की की अध्यक्षता में मंगलवार को हाजरा परिसर में एवं पुराना मनोहरपुर में महीला मोर्चा अध्यक्ष सीमा मुंडारी की अध्यक्षता में
जनसंघ पार्टी के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती पर वरिष्ठ भाजपा नेता समेत पार्टी क़ार्यकर्त्ताओ ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.साथ ही उन्हें श्र्धासुमन अर्पीत कर श्र्धांजलि दी गई.इस मौक्के पर वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रकुमार डागा,अवणेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सह आनंदपुर मंडल के प्रभारी राजकुमार लोहार ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की, राष्ट्र नायक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक सच्चे राष्ट्र भक्त थे.उनकी सोच एक राष्ट्र,एक विधान और एक निसान के वे दोनो प्रबल पक्षधर थे.उनका सपना अब पुरा होता दिख रहा है.उन्होंने पार्टीजनो से कहा,की डा.मुखर्जी के बताए गये मार्गदर्शन से हमें सिख लेने की ज़रूरत है.ताकी उनके सपनो का अखंड भारत व श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना पुरी हो सकें.इस दौरान सभी लोगों से कोरोना महामारी के रोकथाम हेतू कोवीड-19 गायड लायन का पालन करने एवं अपनी बारी आने पर कोवीड वैक्सिन लेने की अपील किया गया.इस मौक्के पर वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रकुमार डागा,अवणेश गुप्ता,शिवा बोदरा,मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार लोहार,स्वरुप पती,प्रदीप मिश्रा,आशीष महतो,राजकुमार कच्छप,सीमा मुंडारी,सीता बाघ,अफसाना बेगम,लक्ष्मी हेम्ब्रोम,गौरी मुखी,शिवनाथ महतो,अवधेश भगत,त्रिवेणी भट्ट, समेत पार्टी कार्यकर्त्ता व समर्थक उपस्तिथ थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप