मनोहरपुर-पोसैता मार्ग जोजोगुटू,जामबेड़ा के समीप सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा युवक गंभीर, रेफ़र.

मनोहरपुर-पोसैता मार्ग स्तिथ जोजोगुटू,जामबेड़ा के समीप विते मंगलवार शाम को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौक्के पर ही मौत हो गई.वहीं एक गंभीर रूप से घायल युवक को आज सुबह उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है.जहां स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल के लिए रेफ़र कर दिया है.घटना के बारे मिली जानकारी के मुताबिक़ यह घटना विते मंगलवार शाम की है.इस दुर्घटना में मृतक 22 वर्षीय युवक रामाय गुड़िया एवं 24 वर्षीय युवक बुद्धलाल सिरका दोनो ही मनोहरपुर थाना क्षेत्र जोजोगुटू स्कूल टोला के रहने वाले है.दोनो युवक बायक से पेट्रोल लाने के लिए पटनिया जा रहा था.तभी तेज़ रफ़्तार से जा रहे उनकी बायक जोजोगुटू,जामबेड़ा के समीप अनियंत्रित हो गया. और एक आम पेड़ से टक्करा गया. जिससे रामाय गुड़िया की मौक्के पर ही मौत हो गई.बायक रामाय गुड़िया चला रहा था.वहीं गंभीर रूप से घायल बुद्धलाल सिरका का दाँया पैर का जाँघ दो जगह पर टूट गया और सर पर भी अंदरूनी चोटें आइ है.उसे उपचार के लिए आज सुबह मनोहरपुर अस्पताल में लाया गया. जहाँ स्थानीय चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए रेफ़र कर दिया है.वहीं मनोहरपुर थाना प्रभारी अमीत कुमार ने अग्रेतर करवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.वहीं इस घटना को लेकर मनोहरपुर थाना प्रभारी अमीत कुमार ने मंगलवार देर रात घटना स्थल जोजोगुटू गाँव में ही जमे रहे.इस दौरान मनोहरपुर पुलीस मृतक का शव अपने क़ब्ज़े में लेकर,मामला दर्ज करते हुए अग्रेतर कारवाई कर रही है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप