मनोहरपुर-नंदपुर पंचायत के सर्गीडीह गांव के कासीपुर टोला में पेयजल को लेकर हाहाकार.

मनोहरपुर: प्रखंड के नंदपुर पंचायत अंतर्गत सर्गीडीह कासीपुर टोला में पेयजल का घोर संकट गहराता जा रहा है.स्थानीय ग्रामीण या तो पेयजल के लिए कहीं अन्य जगहों से या फिर गाँव के स्कूल में लगे सोलर जलमीनार इन दिनों लोगों का सहारा बना हुआ है.विदित हो की पिछले दीन यास चक्रवाती तूफान आने से सर्गीडीह गांव के कासीपुर टोला में अवस्थित एक मात्र सार्वजनिक पेयजल कुंआ धंस गया था. जिसके कारण टोला के लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या आ गई है.कासीपुर टोला निवासी चंदन तांती ने बताया कि टोला की आबादी करीब 250 है, और टोला में महज एक ही सार्वजनिक कुवां था.वह भी चक्रवाती तूफान के कारण धंस गया है.कुंआ धंस जाने से टोला मे पेयजल का घोर संकट गहराता जा रहा है.।फ़िलहाल स्कूल में बना सोलर जलमिनार इन दिनों सहारा बना हुआ है.चूँकि नदी का पानी बरसात के कारण पीने लायक नही रहा है. टोला के लोगो को चिंता है, की धंसे कुवाँ में रात के अंधेरे में किसी के भी गिरने की सांभवान बना हुआ है.जिला प्रशासन से उम्मीद है,की शीघ्र ही कुंआ का निर्माण करा दें ,इसके लिए ग्रामीण सूचना और निर्माण के लिए प्रखंड कार्यलय में प्रखंड विकास प्राधिकारी को भी आवेदन दिया गया है, और सेल चिड़िया के सीएसआर प्रभारी सह सिविल इंजीनियर को भी बीते एक माह पूर्व मांग पत्र दिया गया है.किंतु अब तक सकारात्मक कारवाई नही हुई है,जिससे टोला के लोगों में घोर निराशा हैं.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप