झारखंड,उड़ीसा सिमांचल क्षेत्र कोलपोटका,बिरंगा मोड़ में हुई सड़क दुर्घटना में महीला गंभीर,रेफ़र.
मनोहरपुर:शुक्रवार शाम उड़ीसा के कातेपुर साप्ताहिक हाट से लौटने के दौरान सड़क हादसे में एक महीला गंभीर रूप से घायल हो गया.महीला के सर पर गंभीर चोटें आइ है.उसे मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.जहां स्थानीय चिकित्सकों ने महीला का प्राथमिक उपचार के बाद राऊरकेला रेफ़र कर दिया है.घटना के बारे मिली जानकारी के मुताबिक़ मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलपोटका मुंडा टोली की 35 वर्षीय महीला बँधनी लुगून अपने छोटे बेटे नियरजन लुगून के साथ बायक से साप्ताहिक हाट कातेपुर उड़ीसा से घर लौट रहा था.वहीं बायक के पीछे बैठी उसकी माँ बँधनी लुगून झारखंड उड़ीसा सिमांचल कोलपोटका स्तिथ बिरंगा के तीखे मोड़ घुमाव मार्ग पर बायक से नीचे गिर गई.जिससे महीला गंभीर रूप से घायल हो गई.वहीं महीला का मनोहरपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए राऊरकेला रेफ़र कर दिया गया है.