मनोहरपुर,चिड़िया-नंदपुर मार्ग पर सड़क हादसे में सायकल सवार युवक की मौत.

मनोहरपुर,चिड़िया मुख्य मार्ग नंदपुर स्तिथ हरलालका पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार शाम बोलेरो के चपेट में आने से सायकल सवार युवक की मौत हो गई.युवक को मनोहरपुर सीएचसि में लाया गया.जहां स्थानीय चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.मृतक युवक का नाम सूखलाल गागराई उर्फ़ डोक़रो मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव उर्किया का रहने वाला है.मिली जानकारी के मुताबिक़ युवक कल ही अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल गाँव नंदपुर आया हुआ था.उसकी पत्नी आज सुबह ही वापस गाँव उर्किया लौट गई थी.और सूखलाल डिंबुली में फुटवाल खेलने के लिए नंदपुर अपने ससुराल में ही रुक गया था.वही सूखलाल आज दिन को डिंबुली में आयोजित फुटवाल मैच खेलने के बाद वह शाम को अपने सायकल से अपने घर उर्किया वापस लौट रहा था.तभी उपरोक्त पेट्रोल पंप के समीप मनोहरपुर की ओर से आ रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो संख्या ओ आर.02,ए.के 8051, के चपेट में आने से सायकल सवार युवक की मौक्के पर ही मौत हो गई. वहीं मनोहरपुर पुलीस चालक समेत उक्त बोलेरो को अपने क़ब्ज़े में लेकर अग़्रेतर कारवाई में जुट गई है.पुलीस द्वारा जप्त बोलेरो कुइड़ा सुंदरगड़ उड़ीसा का है. आज शाम को उक्त बोलेरो मनोहरपुर से क़ुइड़ा वापस लौट रहा था.तभी यह हादसा हुई.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप