मनोहरपुर-धानापालि मार्ग सिमिरता में सड़क दुर्घटना में घायल पारा शिक्षक का राऊरकेला होस्पिटल में मौत,गाँव में पसरा मातम॰

:मनोहरपुर-धानापालि मुख्य मार्ग पर विती रविवार देर रात सिमिरता गाँव के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगालबेड़ा,माठाकुदर के रहने वाले 35 वर्षीय पारा शिक्षक नवीन महतो का राऊरकेला,पानपोस स्तिथ जयप्रकाश होस्पिटल में उपचार के दौरान उसी रात क़रीब 2 बजे मौत हो गया.वे रेंगालबेड़ा हाई स्कूल में बतौर पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत्त थे.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पारा शिक्षक युवक नवीन महतो के घर पर विती रविवार कल शाम शादी पार्टी का आयोजन था.उसी रात में ही नवीन महतो ने अपने एक परिचित को छोड़ने के लिए बायक से मनोहरपुर गया हुआ था.वहीं नवीन महतो ने अपने परिचित ब्यक्ति को मनोहरपुर में ही छोड़ने के उपरांत वापस घर लौट रहा था.तभी सिमिरता गाँव के समीप विपरीत दिशा से तेज़ रफ़्तार से आ रहे एक अज्ञात बोलेरो ने उसके बायक को टक्कर मार कर मौक्के से भाग गया.जिससे नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया.वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर उसके परिजनो ने गंभीर रूप से घायल नवीन को तत्काल उपचार के लिए राऊरकेला,पानपोस स्तिथ जयप्रकाश होस्पिटल में भर्ती कराया गया.जहाँ होस्पिटल में उपचार के दौरान नवीन की मौत उसी रात में ही क़रीब 2 बजे हो गई.जबक़ी इस संबध में राऊरकेला,पानपोस थाना के पुलीस अग्रेतर करवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृत नवीन का शव उनके परिजनो को सुपूर्द कर दिया है.इधर राऊरकेला अस्पताल में नवीन की मौत से गाँव में मातम का माहौल है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप