मनोहरपुर,चिरिया मार्ग दाउतुम्बा चौक समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरे युवक इलाजरत.

मनोहरपुर:मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर चिरिया मुख्य सड़क मार्ग स्तिथ दाउतुम्बा चौक के समीप सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में बायक चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.दोनो युवक को 108 एम्बुलेंस से मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.जिसमें बायक चालक दाउतुम्बा निवासी 19 वर्षीय सुमीत दास को स्थानीय चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है.वहीं इस दुर्घटना में कमारबेड़ा निवासी घायल 18 वर्षीय आनंद गोप को स्थानीय चिकित्सकों के देख रेख में इलाज चल रहा है.उक्त सड़क दुर्घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक़ दोनो युवक मनोहरपुर स्तिथ संत अगस्तिन काँलेज काइंटर के छात्र है.मृतक युवक सुमीत दास बायक से अपने मित्र आनंद गोप के साथ सुबह काँलेज जाने के लिए उसके घर कमारबेड़ा निकला था.दोनो युवक बायक से काँलेज जाने के दौरान कमारबेड़ा से मनोहरपुर जा रहे थे.वहीं मनोहरपुर सीएचसी का 108 एम्बुलेंस पेसेंट लाने के लिए कमारबेड़ा गाँव जा रहा था.दाउतुम्बा चौक के समीप आ रहे एम्बुलेंस से बायक टक्करा गया.जिससे दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.इस दुर्घटना में एम्बुलेंस की भी क्षति हुई है.मौक्के से उसी एम्बुलेंस से घायल दोनो युवकों को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.जहाँ स्थानीय चिकित्सकों ने सुमीत दास को मृत घोषित कर दिया है.एवं घायल आनंद गोप का मनोहरपुर अस्पताल में इलाजरत है.वहीं मनोहरपुर पुलीस इस घटना को लेकर अग्रेतर कारवाई करते हुए शव का अंत्यपरीक्षण के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजने का व्यवस्था में जुटी.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप