मनोहरपुर-पुराना मनोहरपुर में मना भगवान बिरसा मुंडा जयंती,सह 21 वाँ झारखंड स्थापना दिवस.

मनोहरपुर:पुराना मनोहरपुर स्तिथ सामुदायिक भवन में पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार लोहार की अध्यक्षता में भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह 21 वाँ झारखंड स्थापना दिवस जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया.उपस्थित लोगों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्र्धासुमन अर्पीत किया गया.मुख्य वक्ता के रूप में  वरिष्ठ शिक्षक श्री अश्विनी बघेल जी बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डालेंते हुए उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा जी झारखंड के सच्चे सपूत थे।उन्होंने आजादी के लिए अपने धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपने जीवन को निछावर कर दिया। पंचायत समिति सदस्य मनोहरपुर पूर्वी श्री संजय सिंह देव ने अपने संबोधन में बताएगी बिरसा मुंडा झारखंड के हीरो हैं उन्हीं के जन्मदिन पर झारखंड को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी ने अलग राज्य का दर्जा दिए। बिरसा मुंडा जी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता उनके आदर्श और बताए हुए मार्ग पर चलने का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। सभा का संचालन श्री  अमरेश विश्वकर्मा जी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम सांडिल, जिला मंत्री युवा मोर्चा बिरसा कंडुलना उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सीमा मुडारी अध्यक्ष महिला मोर्चा मनोज नायक अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अवधेश भगत दीपक लोहार सतीश बघेल मनबोध महतो दत्त शंकर मुडारी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित हुए।

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप