मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.
मनोहरपुर: प्रखंड के चिड़िया ओपी थाना अंतर्गत मनोहरपुर,छोटानागरा मुख्य मार्ग के अंकुआ के समीप मुख्य सड़क किनारे एस्पायर संस्था में कार्यरत एक युवती का शव निर्वस्त्र मिला है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी व लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया. युवती की शव देखने से ऐसी आशंका ब्यक्त की गई है,उसकी साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई है. बरहाल यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला क्या है. मृत युवती का शव के पास ही उसके कपड़े पड़े थे. मंगलवार सुबह शव को जब ग्रामीणों ने देखा इसके सूचना चिड़िया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया है. युवती की पहचान मनोहरपुर प्रखंड अन्तर्गत राईकड़ा पंचायत के तिरला गांव निवासी के रूप में हुई है.युवती के परिजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं. एस्पायर संस्था से मिली जानकारी के अनुसार छोटानागरा थाना अंतर्गत चुर्गी गांव स्थित स्कूल में एस्पायर संस्था की और से बच्चों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उसी कार्यक्रम में भाग लेने युवती अन्य सहेलियों के साथ गई थी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोप...