मनोहरपुर की कमलेश कुमार गुप्ता का प्रशासनिक सेवा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर.
मनोहरपुर, झारखंड। शिक्षा और कड़ी मेहनत की मिसाल पेश करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर की निवासी कमलेश कुमार गुप्ता ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में 130वीं रैंक हासिल कर प्रशासनिक सेवा में अपना स्थान सुरक्षित किया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है।कभी नक्सली घटनाओं के लिए चर्चित रहे इस इलाके की फिजा अब बदल रही है। अब यहां के युवा शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कमलेश की सफलता इसी बदलाव की एक प्रेरणादायक मिसाल है।कमलेश, मनोहरपुर शहर के निवासी और हाट-बाजार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले आलोक कुमार गुप्ता के पुत्र हैं। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले कमलेश ने सीमित संसाधनों के बीच अपनी पढ़ाई जारी रखी और प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।उनकी प्रारंभिक शिक्षा मनोहरपुर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और मॉडल स्कूल में हुई, जिसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा रांची से प्राप्त की। यहीं रहकर उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी की और अथक परिश्रम से यह सफलत...