Most Viewing Articles
मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.
अपने क्षेत्र की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें🖱️ मनोहरपुर: रविवार को आईडीएल पब्लिक इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल सह झामुमो युवा नेता मो.उमर के शादी समारोह में सांसद जोबा मांझी ने शिरकत की. उन्होंने नव वर वधू को आशीर्वाद एवं शादी की बधाई व शुभकामनाएं दी. वहीं इस शादी समारोह में आयोजित प्रीतिभोज में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं समेत शहर के तमाम प्रबुद्ध एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.
मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित
मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम): सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले गोवर्धन ठाकुर और जोलजस कुजूर को माननीय विधायक जगत मांझी द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान मनोहरपुर प्रखंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।**विधायक जगत मांझी ने दोनों युवकों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र तथा ₹2000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में आम नागरिकों को बिना किसी झिझक के घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। ऐसे मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इसमें सभी को सहभागी बनना चाहिए।**अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयदीप लकड़ा ने कहा कि सड़क दुर्घटना के मामलों में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं के तहत ऐसे लोगों को सम्मानित भी किया जाता है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए।**प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज ने इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए कह...