राँची-गोंड समुदाय के प्रतिनिधिमंडल सुदर्शन नायक के अगुवाई में,जेएमएम विधायक सीता सोरेन को ज्ञापन देकर खतियानी त्रुटि को सुधार करने की रखी मांग.

 मनोहरपुरःपाश्चिम सिंहभूम जिला के दुर्गा सोरेन सेना के जिला संयोजक सुदर्शन नायक के नेतृत्व में गोंड समुदाय के प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने माननीया श्रीमती सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक से उनके राँची स्थित आवास में मुलाक़ात की.साथ ही उन्हें समाजहीत में एक ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन में मनोहरपुर विधान सभा क्षेत्र में रहने वाले तमाम गोंड समुदायों के खतियानी त्रुटि में सुधार करने की मांग की है.वहीं दुर्गा सोरेन सेना के ज़िला संयोजक श्री नायक ने बताया,की गोंड समाज के खतियानी विसंगति त्रुटियों के चलते जाती प्रणाम पत्र बनाने में दिक़्क़तें आ रही थी.जिसके आलोक में संबधीत प्रखंडो में खतियानी विसंगति त्रुटि सुधार के लिए नोटिफ़िकेसन जारी किया गया.इस मौक्के पर पश्चिमी सिंहभूम ज़िला अंतर्गत मनोहरपुर विधान सभा क्षेत्र के मनोहरपर,आनंदपुर, सोनुवा और गोईलकेरा में रहने वाले गोंड समुदाय के प्रतिनिधिमंडल सदस्य उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.