मनोहरपुर-मारवाड़ी महिला मंडल ने मनाया गनगौर उत्सव,एवं नवबधू के गौरबंधोरा में हुए शामिल.

मनोहरपुरःमारवाड़ी महिला मंडल मनोहरपुर की महिलाओं ने बुधवार को इंद्र कुमार डागा जी के आवास परिसर में गणगौर उत्सव का आयोजन किया.इस शुभ अवसर पर मनोहरपुर की मारवाड़ी समाज की दर्जनो महिलायें उपस्थित थी.वहीं महिलाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा एवं पूरे विधि विधान से गणगौर उत्सव मनाया.साथ ही महिलाओं ने डागा परिवार की नववधू आशा डागा की गौरबंधोरा पूजन में शामिल होकर उन्हें आशीर्वाद दिया और उनकी वेहतरी व सदैव सुहागन के लिए शिव पार्वती से कामना किया.इस दौरान आयोजित भोज में आमंत्रित महिलाओं ने भोज एवं गणगौर उत्सव का जमकर आनंद उठाया.इस मौक्के पर मारवाड़ी महिला मंडल की मंजु हरलालका,राज थेबड़िया,राजश्री डागा,सविता अग्रवाल,नेहा डागा,अंशु बगड़िया ,आशा डागा समेत दर्जनो मारवाड़ी महिला मंडल की महिलायें उपस्थित थी.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.