मनोहरपुर-ज़रायकेला मार्ग लाईलोर गाँव के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त,कार चालक बाल बाल बचा.

मनोहरपुरः ज़रायकेला थाना अंतर्गत मनोहरपुर, राउरकेला मुख्य मार्ग मनोहरपुर व जराइकेला के बीच लाईंलोर गाँव के समीप बुधवार शाम कार संख्या जेएच 05 डीए 0950 दुर्घटनाग्रस्त हो गया.यह घटना लगभग 4 बजे शाम की हैं.कार चालक जोड़ा से यात्रियों को लेकर राउरकेला गया हुआ था.वही वापसी के दौरान उक्त कार पर सवार यात्रीयों को राउरकेला छोड़कर वापस जोड़ा उड़ीसा की ओर लौट रहा था.वहीं मनोहरपुर राउरकेला मार्ग अवस्थित लाईलोर गाँव के समीप तेज रफ़्तार से जा रही कार चालक के आँख लगने से एक सूखे पेड़ से टक्करा गया.जिससे उक्त कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया.जबकी इस सड़क दुर्घटना में के कार चालक बाल बाल बच गया.वहीं सूचना मिलने पर ज़रायक़ेल पुलिस अग्रेतर कारवाई करने में जुटी.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.