मनोहरपुर-चिरिया के कांवड़ियों का जत्था,देवघर के लिए हुए रवाना.

मनोहरपुरः बुधवार शाम चिरिया से 50 कांवड़ियों का जत्था विशाल यादव के नेतृत्व में मनोहरपुर से देवघर बाबा धाम के लिए रवाना हुआ.इस जत्थे में चिरिया अंतर्गत बाज़ार हाता,कच्छी हाता,अंकुवा,हाटिंग सेल काँलोनी के कांवड़िया समिति के सदस्य शामिल थे.टीम का नेतृत्वकर्त्ता श्री यादव ने बताया कि कल गुरुवार को सुल्तानगंज के गंगाधाम से कांवर में जल लेकर बाबाधाम देवघर के लिए रवाना होंगे.वहीं रविवार को देवघर के बाबाधाम में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के उपरांत उसी दिन बाबा बासुकीनाथ शिवालय में जलाभिषेक करेंगे.वहीं बाबाधाम देवघर जाने वालों में चिरिया के कांवड़िया बम विशाल यादव,पंकज मल्लिक,जितेंद्र पाठक,मनीष ज़ायसवाल,मिथलेश सिंह,मोहन समद,सुशील दास,मनोज दास,विक्की सांडिल,अनिता बड़ाईक,रौशनी कुमारी समेत दर्जनो कांवड़िया शामिल है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.