मनोहरपुर-धानापाली में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात,हाथियों के रौंदने से वृध महिला कि मौत एक घायल.

मनोहरपुरः प्रखंड के कोलपोटका पंचायत के गाँव धानापाली में मंगलवार अहले सुबह जंगली हाथियों के झुंडो ने गाँव में जमकर उत्पात मचाया है.हाथियों ने धान के फ़सलों को भी क्षति पहुँचाया है,वहीं गुस्सैल हाथियों के रौंदे जाने से एक वृध महिला करमी महतो कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई है.और गाँव के ही एक व्यक्ति को भीहाथियों के द्वारा दौड़ाए जाने से घायल हो गया है.गाँव में उत्पात मचाने के बाद जंगली हाथियों के झुंड गाँव के समीप धानापाली सबबीट भदुवाज़ारा जंगल की ओर चले गए.आज सुबह गाँव में अचानक जंगली हाथियों के आंतक से ग्रामीनो में खौप व दहशत व्याप्त है.घटना कि जानकारी मिलने पर कोलपोटका पंचायत के मुखिया अजित तिर्की आज सुबह प्रभावित इलाक़ों का दौरा किया.साथ ही इस घटना के बारे स्थानीय पुलिस एवं वनविभाग को सूचना दी है.मौक़े पर पहुँचकर पुलिस अग्रेतर कारवाई में जुट गई है.साथ ही मुखिया श्री तिर्की ने वनविभाग से जंगली हाथियों से ग्रामीनो कि सुरक्षा एवं जानमाल व क्षतिपूर्ति हेतु उचित मुआवजा देने की मांग किया है.वहीं वनविभाग ने त्वरीत कारवाई करते हुए मृतक के परिजनों को पंद्रह हजार नक़द राशी प्रदान किया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.