चिरिया-सरकार आपकी द्वार में ग्रामीण लाभुको के बिच परिसंपती का वितरण एवं योजनाओं की दी जानकारी.

मनोहरपुर : प्रखंड के सारंडा स्थित चिरिया पंचायत स्थित गांधी मैदान चिरिया में सोमवार को आपका अधिकार-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसका विधिवत उद्घाटन बीडीओ हरि उरांव एवं मुखिया अल्बिना कंडुलना,पंचायत समिति सदस्य सुनील दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय महिला समूहो की सदस्यों व ग्रामीणों ने अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ हरि उरांव ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओँ के बारे विस्तार पूर्व जानकारी दिया.उन्होंने.ग्रामीणों को अपने अधिकार को लेकर जागरूक रहने व सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील किया.मौके पर स्थानीय ग्रामीणो ने पेयजल,शिक्षा,सड़क,बिजली समेत कई समस्याओं से रुबरु कराया.जहां मौजूद जन प्रतिनिधियों व अधिकारियो ने समस्याओ को दूर करने का आश्वासन दिया.ये लाभ दिए गए:-कार्यक्रम में ग्रामीण लाभुको की विच परिसंपती का वितरण,जेएसएलपीएस द्वारा चिरिया की दो महिलाओं को फूलों झानो योजना के तहत 10-10 हजार रुपये का चेक दिया गया.महिला बाल विकास विभाग द्वारा एक महिला की गोद भराई व एक बच्चे का अन्नप्राशन किया गया.किशोरी समृद्धि योजना के तहत योजना से जुड़ने हेतु 30 छात्राओं का निबंधन एवं निशुल्क पुस्तक का वितरण किया.मनरेगा योजना के तहत 15 ग्रामीणों को जॉब कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन किया.साथ ही सरकारी योजनाओं से जोड़ने को लेकर प्रशासन द्वारा 150 ग्रामीणों का फॉर्म भरा गया.इसके अलावा 80 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवा का वितरण किया गया.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित