सारंडा-गंगदा में आपका अधिकार-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन.

मनोहरपुर : प्रखंड के सुदूर सारंडा स्थित गंगदा पंचायत में प्रशासन द्वारा शुक्रवार को दोदारी हाईस्कूल मैदान में आपका अधिकार-आपकी सरकार-आपके द्वार शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसका विधिवत उद्घाटन बीडीओ हरि उरांव एवं मुखिया सुकराम सांडिल,पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर चंपीया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.इस दौरान स्थानीय महिला समूहो की सदस्यों व ग्रामीणों ने उपस्थित अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया.इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित स्टाल का ग्रामीण लाभुको ने अवलोकन किया.साथ ही ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं के बारे जानकारी एवं लाभुकों के विच परिसंपति आदि का वितरण किया गया.वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ हरि उरांव व मुखिया सुकराम सांडील ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी जनकल्यानकारी योजनाओँ के बारे विस्तार पूर्व जानकारी दिया.वहीं उन्होंने.ग्रामीणों को अपने अधिकार को लेकर जागरूक रहने व सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील किया.मौके पर स्थानीय ग्रामीणो ने बुनियादी समस्याओं जैसे,पेयजल,शिक्षा,सड़क,बिजली समेत कई समस्याओं से रुबरु कराया.उपस्थित जन प्रतिनिधियों व अधिकारियो ने समस्याओ को दूर करने का आश्वासन दिया.————————————————————-कार्यक्रम में ग्रामीण लाभुको की विच परिसंपती आदि का वितरण,जेएसएलपीएस द्वारा गंगदा पंचायत की एक महिला को फूलों झानो योजना के तहत 10,हजार रुपये का चेक एवं रेशम कीट उत्पादन के लिये लाभुको को 25-25 हज़ार का चेक दिया गया.वहीं महिला बाल विकास विभाग द्वारा एक महिला की गोद भराई व एक बच्चे का अन्नप्राशन किया गया.किशोरी समृद्धि योजना के तहत योजना से जुड़ने हेतु 25 छात्राओं का निबंधन एवं निशुल्क पुस्तक आदि एवं ज़रूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया.मनरेगा योजना के तहत 20 ग्रामीणों को जॉब कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन किया.साथ ही सरकारी योजनाओं से जोड़ने को लेकर प्रशासन द्वारा 110 ग्रामीणों का फॉर्म भरा गया.इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दर्जनों ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवा का वितरण किया गया.इस मौके पर सीडीपीओ गीता सोय,पंचायतीराज़ पदाधिकारी राजेंद्र बढ़ा,मुंडा सुरेश चंपीया,बिरसा सुरीन,एवं सरकारी कर्मचारी समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण लाभुक उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.