आनंदपुर-डुमिराता समीप सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर,राउरकेला रेफर.

मनोहरपुर: शुक्रवार को आनंदपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत डुमिरता गांव के समीप सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय राजेंद्र प्रधान आनंदपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत सड़ीबा गांव का रहने वाला है.108 एंबुलेंस के मदद से घायल युवक को उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.जहां स्थानीय चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार के बाद वेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है.इस घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक़ युवक अपनी बाइक से अपने घर लौट रहा था.वहीं डुमिरता गांव के समीप विपरीत दिशा से एक अज्ञात चारपहिया वाहन आ रहा था.उक्त वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.इस दुर्घटना में युवक सर पर गंभीर चोट एवं उसके शरीर के अन्य हिस्सो में भी अंदरूनी चोट आइ हैं.वहीं स्थापित लोगों की मदद एवं 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.जहां स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को राउरकेला रेफर कर दिया है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप