मनोहरपुर-अवैध महुवा शराब चुलाई व बिक्री कारोबारियों पर,पुलिस का चला डंडा.

मनोहरपुरः मनोहरपुर पुलिस द्वारा अवैध महुआ भट्टी व् शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी है.मंगलवार दूसरे दिन भी जारी रहा.इस दौरान थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने द्रीपशिला में 10 और गोपीपुर में दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है.साथ ही पुलिस ने करीब 5 क्विंटल तैयार महुवा जावा को भी नष्ट किया है.थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि इनमें से 3 - 4 कारोबारी विधवा महिलाएं हैं.जिनके पास जीविकोपार्जन का कोई दूसरा साधन नहीं है.उन्होंने इन महिलाओं के जीविकापार्जन हेतू सरकार संचालित योजनाओं से जोड़ने के लिये बीडीओ हरि उरांव से बात की है.ताकि इन्हें विधवा पेंशन के अलावा फूलो झानो योजना के तहत सरकारी लाभ दिलाया जा सके.उन्होंने लोगों से अवैध महुआ शराब चुलाईं एवं बिक्री नहीं करने की भी अपील की है.कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.छापामारी अभियान में एएसआई रामजनम शर्मा व जितेंद्र कुमार मिश्रा के अलावा अन्य सशस्त्र बल आदि उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित