मनोहरपुर-सारंडा कलियापोष में सीविक्स एक्सन प्रोग्राम के तहत,सीआरपीएफ ई/07 बटालियन ने ग्रामीणों को बाँटी जनपयोगी सामग्री.
मनोहरपुरः मंगलवार को सुदूरवर्ती सारंडा के अतिनक्सल प्रभावित जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कलियापोष में 07 वीं वाहिनी के.रि.पु.बल के कमांडेंट कपिंग गिल के दिशा निर्देश पर सीआरपीएफ ई/07 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शिविर का आयोजन किया गया.इस दौरान सीआरपीएफ के द्वारा कलियापोष व आस पास क्षेत्र के 150 अत्यंत ग़रीब व ज़रूरतमंद लोगों के बीच जनपयोगी सामग्री का वितरण किया गया.इस मौके पर उपस्थित सीआरपीएफ के उप कमांडेंट अच्छे लाल यादव ने कृषि हेतु उन्नत बीज,सोलर लैंप एवं घर की छत मरम्मती के लिए एस्बेस्टस सीट आदि समेत जनपयोगी सामग्री ग्रामीण लाभुकों के बीच वितरण किया.वहीं सीआरपीएफ के उप कमांडेंट श्री यादव ने उपस्थित स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सीआरपीएफ आप लोगों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है. यदि आप सबों को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या आती है,तो वे निसंकोच सीआरपीएफ से संपर्क कर सकते हैं.उन्होंने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्यानकारी योजनाओं के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दिया.विशेषकर नक्सल विचारधारा से प्रेरित भटके उन युवाओं को राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल होने का आह्वान किया और सरकार की विकास योजनाओं से ग्रामीणों व युवाओं को जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया.मौके पर सीआरपीएफ़ के सहायक कमांडेंट प्रदीप कुमार साहु,सीआरपीएफ 07 वीं बटालियन के अन्य अधिकारी,सीआरपीएफ़ के जवान समेत काफ़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य व ग्रामीण मौजूद थे.