मनोहरपुर-कोविड-19 को लेकर,हेल्थ कर्मियों ने किया मॉकड्रील.

मनोहरपुरः देश में कोविड -19 संक्रमण के मद्देनज़र जहां सतर्कता बरती जा रही है.वहीं इसके रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग हाईअलर्ट है.वही मंगलवार को मनोहरपुर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड को लेकर मॉकड्रील किया गया.साथ ही मनोहरपुर सीएचसी में बने कोविड वार्ड में कोविडग्रस्त पेसेंट के उपचार के लिए आपातक़ालीन स्थिति से निपटने के लिए हेल्थकर्मियों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया.इस संबध में सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि कोविड संक्रमण महामारी को रोकने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग काफ़ी गंभीर है.साथ ही आपातक़ालीन स्थिति में हर संसाधनों से तथा हेल्थकर्मी महामारी से निपटने के लिए तैयार है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर बीडीओ ने किया अबुआ आवास योजना का निरीक्षण

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मईया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं की पदयात्रा, मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में मंत्री के निजी सचिव को सौंपा गया ज्ञाप