मनोहरपुर-अमृत भारत योजना के तहत,चयन स्टेशनों का सर्वेक्षण शुरू.
मनोहरपुरः अमृत भारत योजना के तहत मंगलवार को रेल अधिकारियों ने मनोहरपुर स्टेशन का दौरा किया.साथ ही मनोहरपुर स्टेशन का कायाकल्प करने के लिए स्थल का निरीक्षण किया.रेलवे के मुताबिक़ मनोहरपुर प्लेटफार्म में नवनिर्मित एफओबी में दो लिफ्ट और एक एस्केलेटर का निर्माण किया जाएगा.इससे पूर्व आवश्यक विंदुओं पर फ़ोकस किया गया.साथ ही ड्राइंग के माध्यम से उन विंदुओं पर गहन अध्ययन किया गया.विदित हो कि अमृत भारत योजना के तहत चक्रधरपुर रेल मंडल अंर्तगत 15 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है.इसके तहत स्टेशनों का कायाकल्प हेतु प्लेटफार्म का बिस्तार व सौंदर्यकरण किया जाएगा.वहीं मनोहरपुर प्लेटफार्म संख्या एक पर एक लिफ़्ट,प्लेटफार्म संख्या दो पर एक एस्केलेटर तथा दूसरा लिफ़्ट नया प्लेटफार्म संख्या चार का निर्माण के बाद लगाया जाएगा.ये सभी एफओबी से जुड़े रहेंगे.और साथ ही रेल यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए ट्रेन डिस्प्ले,कोच इंडिकेटर से युक्त किया जाएगा.स्टेशन निरीक्षण के दौरान मनोहरपुर स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार एसएसई बिनोद पंडित,एसएसई(विद्युत) एच के मांझी,एसएसके(सिग्नल) सुनील कुमार अग्रहरि,जेई(टेलीकॉम) राहुल कुमार समेत विभागीय अधिकारी व रेलकर्मी उपस्थित थे.