मनोहरपुर-पुलिसिंग प्याव व्यवस्था से,आम राहगीरों को मिली राहत.
मनोहरपुरः बढ़ती गर्मी व चिलचिलाती तेज धूप को देखते हुए गुरुवार को थाना प्रभारी अमित कुमार के पहल पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत मनोहरपुर पुलिस मुख्य बाजार थाना चौक में पनशाला,प्याव् केंद्र की व्यवस्था कि है.जिससे प्यासे राहगीरों को शुद्घ व शीतल जल से काफ़ी राहत पहुंची है.इन दिनों बढ़ती गर्मी व सूर्य का तापमान चरम पर है.और चिलचिलाती धूप सातवें आसमान पर है.जिससे आम लोगों का बिना वजह का घर से निकलना मुश्किल हो गया हैं.इसके बावजूद ज़रूरी काम के लिए जो लोग घर से बाहर निकल रहे है,वे भी गर्मी की तपीस से बेहाल है.इन दिनों बेताहासा बढ़ती गर्मी को देखते हुए मनोहरपुर पुलिस द्वारा प्याव् केंद्र के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था से आम राहगीरों को काफ़ी राहत पहुंची है.आम लोगों ने मनोहरपुर पुलिस के इस नेक कार्य के लिए खूब सराहा है.तथा आम लोगों में स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रती विश्वास बढ़ा है.