मनोहरपुर-बुढ़ाहुड़ी में जेठ जतरा को लेकर,कुड़ूख सरना समिति की बैठक आयोजित.

मनोहरपुर: जेठ ज़तरा आयोजन को लेकर कुड़ूख सरना समाज की एक बैठक शुक्रवार को बुढ़ाहुड़ी पड़हा में हुई.बैठक कुड़ूख समाज के संरक्षक बोदे खलखो के अध्यक्षता में की गई.जिसमें आगामी दिनांक 5 मई 2023 को जेठ जतरा का आयोजन धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया.वहीं इस आयोजन को सफल बनाने में संचालन समिति का गठन किया गया.तथा समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई.बैठक में उपस्थित कुड़ूख सरना समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भी इस आयोजन को बेहतर ढंग से करने के लिए अपनी सहमती जताई.और समाज के सभी लोगों से इस अवसर पर अपनी पारंपरिक भेषभूषा में शामिल होने की अपील किया.इस बैठक में मुख्यरूप से कुड़ूख सरना समाज के वरिष्ठ सदस्य बहनु तिर्की,बंधना उरांव,किशोर खलखो.रमेश तिर्की, राजकुमार कच्छप,कोल्हू लकड़ा,शैलु मंगल तिर्की समेत दर्जनों समाज के लोग उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.