मनोहरपुर/जड़ाईकेला-पुलिस अवैध बालू लदा हाइवा किया जब्त,जांच के लिए खनन विभाग को किया सूचित.

मनोहरपुर: रविवार को जराईकेला पुलिस गश्ती के दौरान पचपहिया गांव के समीप बालू से लदा एक हाइवा ओडी 23 ई 1889 को जब्त किया है.जब्त उक्त हाइवा को जराईकेला थाना में रखा गया है.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ गश्ती के दौरान बालू से लदा हाइवा का जांच किया गया.जांच के दौरान वे बील चालान में गड़बड़ी पाया गया है.जिससे जराईकेला पुलिस ने जब्त हाइवा का वे बील चालान की जांच के लिए जिला खनन विभाग को सूचित किया है.गश्ती अभियान के दौरान थाना प्रभारी आशीष कुमार भारद्वाज,पु० अ० नि० अजय कुमार रविदास व पुलिस बल मौजूद थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-भाजपाईओं ने आनंदपुर प्रखंड में डोर टू डोर महा जनसमर्थन अभियान चलाया.

मनोहरपुर:एस्पायर में कार्यरत युवती की हत्या से क्षेत्र में सनसनी,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका.

मनोहरपुर की कमलेश कुमार गुप्ता का प्रशासनिक सेवा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर.