मनोहरपुर-स्थानीय नियोजन नीति को लेकर,छात्र नेताओं ने चरणबद्ध आंदोलन करने का लिया निर्णय.
मोहरपुरः गुरुवार को श्री श्रीदेवी मंदिर के प्रांगण में खतियान आधारित नियोजन नीति एवं चरणबद्ध आंदोलन चलाने को लेकर छात्र संघ की बैठक गोवर्धन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई.जिसमें झारखंड में 60-40 नियोजन नीति को वापस करते हुए खातियान आधारित नियोजन नीति को लागू कर झारखंड में स्थानीय निवासी को नौकरी प्रदान करने की मांग एवं विभिन्न विंदुओं पर चर्चा कि गई.साथ ही प्रस्तावित मांगो के समर्थन में तीन दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया.तथा इस संबंध में आगामी 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव,18 अप्रैल को रैली और 19 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान के बारे में रणनीति पर विचार विमर्श किया गया.वहीं छात्र नेताओं ने सूबे में वर्तमान गठबंधन सरकार की कार्यप्रणालियों व विफलताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार झारखंडी छात्र हित में बिल्कुल भी गंभीर नहीं है.कहा कि जिला स्तरीय आरक्षण रोस्टर असंवैधानिक रूप से जारी करते हुए झारखंडीयों के बीच आपस में फूट डालने की साजिश की गई है.जोकी दुर्भाग्यपूर्ण है.चूंकी इस नीति के तहत नियुक्ति होने पर झारखंडी छात्रों का भविष्य अंधकार में जा सकता है.इस बैठक में मुख्यरूप से छात्रनेता गोवर्धन ठाकुर,मुन्ना नायक,छोटेलाल उरांव,लक्ष्मण बड़ाईक,नंद कुमार महतो,गोवर्धन महतो,बुधराम बड़ाईक,त्रिलोचन सिंह,अनिल नायक आदि छात्रनेता मौजूद थे.