मनोहरपुर-बिजली चोरी को लेकर छापामारी तेज,दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज.
बिजली चोरी को लेकर कारवाई लगातार जारी रहेगा.एई-सुभाष प्रसाद.मनोहरपुरः मनोहरपुर बाज़ार व ग्रामीण क्षेत्र डिंबुली और उंधन आदि क्षेत्रों में बिजली चोरी के रोकथाम को लेकर गहन छापामारी अभियान चलाया गया.इस दौरान 02 लोगों पर विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए पाया गया.उन दोनों पर विभाग द्वारा मनोहरपुर थाना में नामज़द प्राथमिकी दर्ज कराया गया है साथ ही उनपर 19163 रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है.वहीं विभागीय कारवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
सहायक विद्युत अभियंता सुभाष प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में बिजली चोरी का मामला काफ़ी गंभीर है.कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए ऐसा अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा.अतः लोग बैद्य तरीक़े से विद्युत संयोजन ले कर ही बिजली का उपयोग करें.