मनोहरपुर-ईद की नमाज़ अदा कर,रोज़ेदारों ने अमन शांति की मांगी दुआ.

मनोहरपुर: मुस्लिम समुदायों ने ईद उल फ़ितर का त्योहार शनिवार को धूम धाम से मनाया.इस मौके पर स्थानीय ईदगाह व मस्जिदों में रोज़ेदारों ने अक़ीदद के साथ ईद की नमाज़ अता की.साथ ही अमन शांति व भाईचारे की दुआ मांगी.ईद की नमाज़ पढ़ने के बाद नमाज़ीयों ने सामूहिक रूप से एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई व मुबारकबाद दिया.ईद-उल-फितर मुस्लिमों का एक प्रमुख त्योहार है:
ईद उल फ़ितर मुस्लिम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है,.यह त्योहार रमजान महीने के आखरी दिन चाँद को देखने के बाद मनाया जाता है.ईद पूरी दुनिया में बड़े धूम-धाम से मनायी जाती है.इस दिन लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह व मस्जिद जाते है.लोग एकसाथ मस्जिद में नमाज पढ़ते है.नमाज पढ़ने के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयाँ देते है.घर-घर में स्वादिष्ट पकवान बनवाये जाते है.परिवार और दोस्तों में मिठाइयाँ और उपहार बाँटे जाते है.बच्चों,को बड़े लोगों की तरफ से ईदी दी जाती है.इस दिन ज़रूरतमंद व गरीब लोगों को अन्नदान भी किया जाता है.वहीं ईद की बधाई देने के लिए इस दिन अपने सुदूर इष्ट मित्रों व परिजनों को ईद की मुबारकबाद सोशल मिडीया के माध्यम से भी एक-दूसरे को ईद की बधाइयाँ देने का प्रचलन बढ़ा है.चूंकी ईद का त्योहार वास्तव में खुशी, सादगी, भाईचारा और प्रेम का त्योहार है.यह पर्व हमें साथ मिलजुलकर रहने व मानवता का पाठ पढ़ाता है.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित

मनोहरपुर: उन्धन गांव में पागल कुत्ते का आतंक, एक युवक घायल