मनोहरपुर-संत अगस्तीन कॉलेज में इतिहास विषय पर सेमिनार आयोजित.

मनोहरपुर: संत अगस्तीन महाविद्यालय मनोहरपुर सभागार में शनिवार को इतिहास विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया.जिसका विधिवत उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डा. नेहरू लाल महतो ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया.महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा आयोजित प्राचीन भारत में शिक्षा व्यवस्था इतिहास विषय पर चर्चा कर इसके महत्त्व व जानकारियां को साझा किया.इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी सेमेस्टर के छात्रों ने भी हिस्सा लिया.जहां सेमिनार का मुख्य विषय “प्राचीन भारत में शिक्षा व्यवस्था' पर विशेष चर्चा के साथ साथ सामूहिक रूप से डीबेट् हुआ.जहां मौजूद छात्रों ने नालंदा विश्वविद्यालय, तक्षशिला विश्वविद्यालय, व विक्रमशीला विश्वविद्यालय की जानकारियां देते हुए आपस में तर्कवितर्क किया.साथ ही आयोजक की ओर से बेहतर तर्कवितर्क प्रस्तुति को लेकर राजलक्ष्मी सोय को पुरस्कृत किया गया.इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षिका सोनल भूइंया, शिक्षक सुरेन्द्र चौधरी , आदि मौजूद थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.