मनोहरपुर-संत अगस्तिन हाई स्कूल में ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा के प्रती गुरूगोष्ठी सेमिनार आयोजित.

मनोहरपुर: बुधवार को संत अगस्तीन उच्च विद्यालय सभागार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर गुरूगोष्ठी सेमीमार आयोजित की गई.इसका विधिवत्त उद्घाटन बीडीओ हरि उरांव एवं क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी शालिनी डूंगडुंग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया.जिसमें प्रखंड के सभी कोटिवार स्कूलों के प्रधान शिक्षक व् बिआरपी,सीआरपी समेत शिक्षाकर्मियों ने हिस्सा लिया.गुरुगोष्ठी में सरकार द्वारा संचालित शिक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न विंदुओं पर चर्चा हुई.जैसे मिड डे मील.बच्चों का स्वास्थ्य,वर्गवार,जातिवार एवं लिंगवार,जाती व जन्म प्रमाणपत्र,आधार,बैंक खाता सरकारी स्कूलों में शिक्षा को बेहतर बनाने एवं नया नामांकन आदि विभिन्न विंदुओं पर ज़ोर दिया गया.साथ ही वैसे जो 6-18 आयुवर्ग के बच्चे है जो किन्ही कारनों से शिक्षा से वंचित है.उन्हें ड्रॉपआउट शिक्षा के माध्यम से स्कूलों में पुनः नामांकन कराने पर विशेष ज़ोर दिया गया.इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि,शिक्षाविद,समाजसेवियों को उन बच्चों के अभिभावकों को जागरुक करने को कहा गया.इस बैठक में मुख्य रूप से बीपीओ सुधीर कुमार शर्मा.बीआरपी यशवंत कटियार,सीआरपी चंद्रशेखर चौधरी,लेखापाल अशोक हंस,प्राचार्य संजय डूंगडुंग,थॉमस लुगून,अभिजीत नाग,मंगल मसीह खाखा समेत प्रखंड के सभी कोटी के प्रधान शिक्षक व बीआरपी,सीआरपी शामिल थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.