मनोहरपुर-पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी को चाकू से मारकर किया गंभीर,राउरकेला रेफर.

मनोहरपुर: वीती मंगलवार देर रात चाकूबाज़ी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.वहां स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया है.घायल युवक 27 वर्षीय कुंवर लोहार मनोहरपुर थाना अंर्तगत कोलपोटका पंचायत के ग्राम सिरका टोली खिजूरबेड़ा पुरनापानी का रहने वाला है.चाकूबाज़ी की घटना को लेकर घायल युवक कुंवर लोहार ने बताया कि उसी गांव के रहने वाले बसंत तांती की पत्नी सुनीता तांती जो उनसे क़रीब दस साल बड़ी है.तथा एक साल से उसके संग उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था.जबकी सुनीता तीन बच्चों की मां है.उनके साथ प्रेमप्रसंग को लेकर उसके पती को मालुम पड़ गया था.किंतु वह इस बात से अनजान था. घटना के दिन बसंत तांती ने उसे शाम को मनोहरपुर बाज़ार घुमने जाने के लिए कहा और वह उसके साथ चलने को तैयार हो गया.वहीं मनोहरपुर जाने के दौरान घर से थोड़ी दूर डैम के समीप बसंत तांती ने अचानक उस पर चाकू से पेट पर वार कर दिया.जिससे उसके पेट से पोटा निकल आया है.तभी इस घटना के दौरान बसंत तांती की पत्नी सुनीता वहां पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल कुंवर लोहार को अपने पती से बचाने के लिए दोनों के बीच बचाव करने लगी.इस दौरान चाकू से पत्नी सुनीता के हांथ भी बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गया.वहीं चाकू बाज़ी की घटना को लेकर मनोहरपुर पुलिस गंभीर रूप से घायल कुंवर लोहार के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया है.साथ ही घटना को लेकर पुलिस आगे की कारवाई करने में जुटी है.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित