मनोहरपुर-सावन माह की सातवें सोमवारी नागपंचमी पर महादेवसाल व विभिन्न शिवालयों में उमड़ी भीड़.

मनोहरपुर: महादेवसाल व मनोहरपुर,आनंदपुर अंचल क्षेत्र अंर्तगत सावन माह की सातवें सोमवारी नागपंचमी पर विभिन्न शिवालयों में विशेष पूजा अनुष्ठान आयोजित किया गया.सुबह से ही शिवालयों में बाबा भोले नाथ की पिंडी व नाग देवता पर दुग्ध अर्पित व जलाभिषेक हेतु शिवभक्तों का तांता लगा रहा.साथ ही शिवालयों में बोल बम हर हर महादेव से वातावरण शिवभक्तिमय हो उठा.इस दौरान मनोहरपुर संत नरसिंह आश्रम स्थित पतालेश्वर नाथ महादेव एवं मणिनाथ महादेव,कोलभंगा महादेव,गोपेश्वर महादेव आनंदपुर मुनि टूँगरी महादेव,समीज़ पार्लीपोष झाड़ेंश्वर महादेव एवं छोटानागरा स्थित नगड़ा महादेव आदि शिवालयों में रूद्राभिषेक पूजन समेत विभिन्न पूजा अनुष्ठान आदि का आयोजन हुआ.तथा शिव भक्ति में लीन श्रधालुओं ने बाबा भोलेनाथ का पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया. सावन माह के नागपंचमी में शिवभक्ति के लिए सर्वोतम:-आचार्य पं. मथुरानंद तिवारी ने बताया कि सावन माह के सातवें सोमवारी को नागपंचमी का योग है.तथा नागपंचमी का पूजन सावन माह के शुक्ल पक्ष के पंचमी में मनाया जाता है.इस दिन भगवान भोलेनाथ व नागदेवता की व्रत पूजन से सुख,समृद्धि और सौभाग्य के साथ साथ हर संकट से मुक्ति मिलती है.विशेषकर सुहागिन महिलाओं को इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा आराधना से अखंड सौभाग्य एवं सुख शांति समृद्धि की प्राप्ती होती है.

Most Viewing Articles

भारत के लोकतंत्र का है सारे जग में गुणगान,दशकों से खिल रही है देश की अद्भुत शान,सब धर्मों को यहां बराबर मान,इसलिए हर देशवासी को रहता इसमें विश्वास।गणतंत्र दिवस की बधाई 2023!

मनोहरपुर-सांसद जोबा मांझी झामुमो युवा नेता के शादी में हुई शरीक,नव वर वधू को दी आशीर्वाद.

मनोहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वालों को विधायक जगत मांझी ने किया सम्मानित