मनोहरपुर-पूर्व विधायक सह भाजपा नेता गुरुचरण नायक सीएचसी का किया दौरा,चिकित्सा प्रभारी के संग बैठक कर ली जानकारी.

मनोहरपुर: भाजपा ज़िला अध्यक्ष सतीश पूरी एवं पूर्व विधायक सह भाजपा नेता गुरुचरण नायक,पूर्व विधायक जवाहर बानरा ने शुक्रवार को मनोहरपुर सीएचसी का दौरा किया.इस दौरान उन्होंने मनोहरपुर सीएचसी अंर्तगत ओपीडी,इंडोर वार्ड एवं एमर्जेंसी मरीज़ वार्ड,कुपोषण वार्ड आदि का निरीक्षण किया.साथ ही उन्होंने सीएचसी मनोहरपुर के प्रभारी डॉ.अनिल कुमार के संग एक बैठक कर विभागीय कार्यक्रमों के बारे जानकारी लिया. साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेरीज़ों के वेहतर उपचार एवं वर्तमान उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा किया.उन्होंने मनोहरपुर सीएचसी प्रभारी को इस संबंध में कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए.वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अनिल कुमार ने भाजपा ज़िला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरुचरण नायक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन चिकित्साकर्मीयों की नियुक्ति एवं चार एंबुलेंस वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया.गुरुचरण नायक ने इस संबध में उन कमियों को पूरा करने एवं उच्चस्तरीय कारवाई करने का भरोसा दिलाया.उनके साथ दौरे में मुख्य रूप से भाजपा नेता आलोक रंजन सिंह,अमरेश प्रधान,किशोर महतो,संजय सिंह आदि उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर थाना क्षेत्र में माओवादी संगठन से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार, आपत्तिजनक पर्चा व मोबाइल बरामद

मनोहरपुर में अमीएल एक्का ने संभाला थाना प्रभारी का प्रभार, पदभार ग्रहण करते ही दिखे एक्शन मोड में

मनोहरपुर-कीटनाशक दवा पीने से युवक गंभीर, राउरकेला रेफर.