मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के लाइलोर पंचायत में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शक्ति कुंज ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की और लाभुकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवास निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण क्रम में बीडीओ ने मनरेगा योजना अंतर्गत दीदी बाड़ी योजना, बिरसा हरित आम बागवानी योजना तथा सिंचाई कूप का भी जायजा लिया। उन्होंने बिरसा हरित आम बागवानी योजना से जुड़े लाभुकों को इंटरक्रॉपिंग अपनाने की सलाह दी, ताकि खेती से अतिरिक्त आय अर्जित की जा सके और दोहरा लाभ प्राप्त हो।मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) निरंजन मुखी, सहायक अभियंता मनय मुदुईया, आवास बीसी मुरलीधर महतो सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम): सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले गोवर्धन ठाकुर और जोलजस कुजूर को माननीय विधायक जगत मांझी द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान मनोहरपुर प्रखंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।**विधायक जगत मांझी ने दोनों युवकों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र तथा ₹2000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में आम नागरिकों को बिना किसी झिझक के घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। ऐसे मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इसमें सभी को सहभागी बनना चाहिए।**अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयदीप लकड़ा ने कहा कि सड़क दुर्घटना के मामलों में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं के तहत ऐसे लोगों को सम्मानित भी किया जाता है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए।**प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज ने इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए कह...
चाईबासा: झिंकपानी प्रखंड की चोया पंचायत की मुखिया जयंती बिरूली के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं सोमवार को लगभग 25 किलोमीटर की पदयात्रा कर सदर विधायक सह मंत्री दीपक बिरुवा को ज्ञापन सौंपने चाईबासा स्थित सरनाडीह कार्यालय पहुंचीं। हालांकि, मंत्री दीपक बिरुवा कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार एवं मंत्री के निजी सचिव ने महिलाओं का ज्ञापन प्राप्त किया।**बताया गया कि चोया पंचायत की बड़ी संख्या में जरूरतमंद महिलाएं मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान थीं। महिलाएं प्रतिदिन मुखिया जयंती बिरूली से योजना का लाभ दिलाने की मांग कर रही थीं। मुखिया द्वारा इस समस्या की शिकायत प्रखंड के संबंधित पदाधिकारियों से की गई थी, लेकिन योजना का पोर्टल नहीं खुलने के कारण पात्र महिलाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा था।**स्थिति उस समय और अधिक जटिल हो गई, जब एक ही परिवार में 5 से 7 सदस्यों को योजना की राशि मिल रही है, जबकि बगल के घरों के पात्र लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। इस असमानता को लेकर ग्रामीण लगातार मुखिया से शिकायत कर रहे थे। जिससे वे असमंजस की स्थ...