मनोहरपुर-थाने में होली और ईद के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक, एकता व भाईचारगी के साथ पर्व मनाने की अपील.

मनोहरपुर: मनोहरपुर थाना में शुक्रवार को होली और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी धनंजय कुमार बैठा की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में सभी ने आपसी एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया. बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि पर्व के मद्देनजर बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए. थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने कहा कि होली के दिन नशापान कर दुपहिया वाहन चलाने एवं हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कारवाई की जाएगी.उन्होंने होली एवं ईद त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील किया.कहा कि पर्व के दौरान पुलिस सिविल ड्रेस में विभिन्न क्षेत्रोॉ में तैनात रहेगी.जिससे इस दौरान विधिव्यवस्था व शांति बनी रहे.उन्होंने शांति समिति सदस्यों से भी विधिव्यवस्था में पुलिस को सहयोग करने की अपील की.बैठक में ज़िप उपाध्यक्ष रंजित यादव ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है सभी को मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए. बैठक को एसआई राजेश कुमार यादव,एस आई पासवान,सहायक पुलिसकर्मी,मुखिया अतेन सुरीन,रानी कच्छप,सुशीला संवैया,ओनामी कोड़ा,संतोष महतो,राजू राउत,अखिलेंद्र नायक,समेत शांति समिति के सदस्यगण व अन्य उपस्थित थे.

Most Viewing Articles

मनोहरपुर-अमिता हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च.

मनोहरपुर-इंडी गठवंधन प्रत्याक्षी जोबा मांझी के चुनावी क्षेत्र के बूथ केंद्रों का,वि.स.प्रभारी सह पर्यवेक्षक रंजित यादव ने किया निरीक्षण.

मनोहरपुर-रेल क्रोसिंग के समीप दुर्घटना में स्कुटी चालक युवती गंभीर,रेफ़र.